नारनौल। जिले में शुक्रवार को चार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 6664 हो गई है। वहीं शुक्रवार को तीन कोरोना मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में 6620 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 23 केस अभी भी एक्टिव हैं।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शिव कॉलोनी में तीन और पोता में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। जिले में दो अप्रैल तक 153396 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 92143 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 169761 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1534 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। शिव कॉलोनी नारनौल में एक इंजीनियर गुरुग्राम में कार्यरत है और संक्रमित मिला था। उसकी चपेट में आने से घर के अन्य लोग संक्रमित हो गए हैं।