नारनौल। जिले में शुक्रवार को एक छात्र समेत छह नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 6646 हो गई है। शुक्रवार को दो कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक 6601 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 24 केस अभी भी सक्रिय हैं।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 26 मार्च तक 152089 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 91910 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 165363 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1189 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को हुडा से सेक्टर से पांच लोग कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें दो एक ही परिवार के लोग हैं जबकि तीन पड़ोसी हैं। वहीं तोताहेडी का संक्रमित सरकारी स्कूल का छात्र है।