नारनौल। जिले में शनिवार को कोई भी नया कोरोना वायरस संक्रमित केस नहीं आया है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 21683 हो गई है। अभी तक जिले में कुल 21530 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। विगत 7 मई को बदोपुर के एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हो गई थी। अब तक जिले में 151 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 2 केस अभी भी एक्टिव हैं।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 10 जुलाई तक 191972 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 102488 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 298159 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1480 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।