जिले में कोरोना से लगातार दूसरे दिन एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की रेवाड़ी में उपचार के दौरान मौत हो गई। जब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 17 हो गई है। वीरवार को जिले में पांच नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 6443 हो गई है। वीरवार को 15 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कुल 6327 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 99 केस एक्टिव हैं।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 10 दिसंबर तक 123858 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 78531 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 116270 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1205 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। उन्होंने बताया कि कनीना निवासी बुजुर्ग महिला छह दिसंबर को कोरोना मरीज मिली थी। उसका उपचार रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। नौ दिसंबर को उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार अंतिम संस्कार हुआ। सीएमओ ने बताया कि वीरवार को बिगोपुर गांव में एक, भोजावास में एक, काली का टिब्बा महेंद्रगढ़ में एक, दौखेरा में एक और सिहोर गांव में एक मरीज मिला है।