फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नहीं आया कोरोना संक्रमित केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बुधवार को भी कोई नया कोरोना वायरस संक्रमित केस नहीं आया है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 21689 है। जिनमें 21535 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अब तक जिले में 154 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान में कोरोना का कोई केस एक्टिव नहीं है। जिले में 6 अक्तूबर तक 218113 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 107726 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 388988 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 2152 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें