एचपीएस से एएसपी पदोन्नत हुए हितेश यादव व पंखुड़ी कुमारी ।
- फोटो : Narnol
एचपीएस की प्रमोशन सूची में नारनौल के बेटा और बहू को एक साथ एएसपी की पदोन्नति मिली है। प्रसिद्ध समाजसेवी अभय सिंह यादव के पुत्र डॉ. हितेश यादव एवं पु्त्रवधू पंखुड़ी से एक साथ प्रमोशन पाकर एएसपी बन गए। जबकि उनकी एचसीएस पत्नी पंखुडी को भी प्रमोशन मिला है। प्रोन्नत होने पर उनके शिवनगर घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। डॉ. हितेश यादव के पिता पूर्व सरपंच अभय सिंह यादव ने कहा उनके पुत्र व पुत्र वधू की पदोन्नति से निश्चित रूप से क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ा है। वहीं उनके परिवार का नाम भी रोशन हुआ है।