फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चार कोरोना संक्रमित मिले, 46 मरीज कोरोना की जंग जीते

विज्ञापन
नांगल चौधरी में कंटेनमेंट जोन में दवा का छिड़काव करते हुए। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि शुक्रवार को थोड़ी राहत रही कि सिर्फ चार नए पॉजिटिव केस सामने आए जबकि 46 लोग कोरोना वायरस की जंग जीतकर घर पहुंचे। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 808 हो गई है। जिले में कुल 618 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना के 189 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को राहत रही कि चार केस आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में लगातार कोरोना सैंपल को बढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही एंटीजन टेस्ट भी किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि जुलाई में कोरोना वायरस के अधिक केस आए। शुक्रवार को दो मोबाइल टीमों ने 123 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में 31 जुलाई तक 82092 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। 47864 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 15274 सैंपल भेजे गए हैं। 479 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। सेका निवासी 17 साल की किशोरी रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। 29 जुलाई को बुखार आने पर उसका सैंपल लिया गया था। इसमें कोरोना टेस्ट हुआ। इसमें शुक्रवार को मरीज मिली है।
बिहार से आया व्यक्ति मिला संक्रमित
मंडी अटेली। अटेली सीएचसी के अंतर्गत शुक्रवार को बिहाली गांव में कोरोना का एक संक्रमित केस मिला है। अटेली स्वास्थ्य विभाग की टीम और आयुष विभाग के चिकित्सक ने मौके पर पहुंच कर अग्रिम कार्रवाई की। 46 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति बिहार से आया था। संक्रमित ग्राम पंचायतों व ग्रामीण उत्थान के लिए विभिन्न संस्थानों में कार्य करता है। इस केस को मिलाकर अटेली अस्पताल में संक्रमित की संख्या 132 हो गई है। इनमें से अधिकतर ठीक हो गये है। संक्रमित व्यक्ति का सैंपल 29 जुलाई को लिया गया था। संक्रमित रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है। अटेली अस्पताल के प्रभारी डॉ. विजय यादव ने बताया कि सभी संक्रमितों को अपने-अपने घरों में एकांतवास कर दिया है।
विज्ञापन

अस्थमा मरीज और दुकानदार कोरोना संक्रमित मिले
नांगल चौधरी। शुक्रवार को नांगल चौधरी में दो कोरोना वायरस पॉजिटिव केस आए हैं। जिसमें से एक महिला पॉजिटिव पांच दिन पहले आए कपड़े के शोरूम और आढ़ती के परिवार से हैं। दुकानदार के पॉजिटिव आने के बाद सैंपल लिए गए थे। इसमें एक महिला कोरोना मरीज मिली है। अब एक ही परिवार में तीन कोरोना वायरस पॉजिटिव हो गए हैं। महिला को होम आइसोलेट किया गया है। दूसरा केस नांगल चौधरी का एक गोल-गप्पे बेचने वाले के परिवार से है, जो कि अस्थमा का मरीज है। जिसका उपचार कोटपूतली में चल रहा है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जयपुर रेफर कर दिया गया है। गोल गप्पे बेचने वाले के परिवार से कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हेल्थ विभाग की टीम ने उसके कांटेक्ट में आने वालों की जानकारी ली। लेकिन, कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। वहीं दोनों पॉजिटिव मरीजों के घरों व आसपास के एरिया को सैनिटाइज किया गया है। सीएचसी नांगल चौधरी में 37 सैंपल लिए गए है।
विज्ञापन

यहां मिले कोरोना संक्रमित
1. नांगल चौधरी -2
2. बिहाली- 1
3. सेका-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें