फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में 43 दिन ग्रीन जोन रहे महेंद्रगढ़ में पिछले 19 दिन में 36 पॉजिटिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पहले दो लॉकडाउन के लगभग 43 दिन ग्रीन जोन बने रहे महेंद्रगढ़ जिले में तीसरा लॉकडाउन खतरों वाला साबित हुआ। तीसरे लॉकडाउन में कोरोना के केस आए। चौथा लॉकडाउन तो रिकार्ड तोड़ साबित हुआ। चौथे लॉकडाउन में जिले ने ऐसी छलांग लगाई कि कोरोना पॉजिटिव के मामले में टॉप टेन में पहुंच गया। केवल 19 दिन में महेंद्रगढ़ जिले में 36 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। इन में से 85 प्रतिशत की ट्रैवल हिस्ट्री दूसरे राज्यों की है।
विज्ञापन

देश में कोरोना को लेकर 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का एलान किया गया था। 25 मार्च को लॉकडाउन शुरू कर दिया गया। पहला लॉकडाउन 21 दिन का था। जिसमें बाजार, कारोबार, परिवहन सभी पूरी तरह से बंद रहे। इसका असर यह हुआ कि महेंद्रगढ़ जिले में कोरोना पॉजिटिव केस नहीं आया। दूसरा लॉकडाउन 15 अप्रैल से 3 मई के लिए लगाया गया। इसमें भी बंदिशें जारी रहीं। इस समय भी जिले में कोरोना पॉजिटिव केस नहीं आया। प्रदेश के रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ जिले को छोड़कर सभी जिलों में कोरोना केस आ चुुके थे। दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी ही ग्रीन जोन बने रहे। तीसरा लॉकडाउन 4 मई से शुरू हुआ। जिसमें बाजार को शर्तों के साथ खोल दिया गया।
बाजार खुलते ही कोरोना की एंट्री
बाजार खुलने के साथ कोरोना की महेंद्रगढ़ में एंट्री हो गई। लॉकडाउन 3 के तीसरे ही दिन 7 मई को दिल्ली से आए दो युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यानी 7 मई को महेंद्रगढ़ जिले में कोरोना की एंट्री हुई। जिसमें एक युवक जीआरपी का जवान था। 6 मई तक स्वास्थ्य विभाग ने 1617 लोगों के सैंपल भेजे थे। सभी की रिपोर्ट निगेटिव मिली। 9 मई को आई रिपोर्ट में जवान के संपर्क में आए दो और युवक पॉजिटिव मिले। दस मई को महेंद्रगढ़ शहर में कोरोना का पहला केस आया। यह युवक दिल्ली से अपने पिता को लाया था। 14 मई को आई रिपोर्ट में महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। 16 मई को आई रिपोर्ट में अटेली कस्बे में कोरोना पॉजिटिव का पहला केस आया। 17 मई को आई रिपोर्ट में दिल्ली से आया युवक पॉजिटिव पाया गया। 18 मई को आई रिपोर्ट में नांगल दुर्ग में मुंबई से लौटे पिता पुत्र के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली। 20 मई को आई रिपोर्ट में अटेली के युवक के साथ बाइक पर आया अन्य युवक भी संक्रमित मिला। पिछले पांच दिन में 25 केस आए हैं।
विज्ञापन

कब कितने मरीज आए
7 मई 2 पॉजिटिव
9 मई 2 पॉजिटिव
10 मई 2 पॉजिटिव
14 मई 1 पॉजिटिव
16 मई 1 पॉजिटिव
17 मई 1 पॉजिटिव
18 मई 2 पॉजिटिव
22 मई 10 पॉजिटिव
26 मई 15 पॉजिटिव
शहर छोड़ अब गांव में पहुंचा कोरोना
महेंद्रगढ़ में मंगलवार को आए 15 में से 14 केस गांवों के हैं। महेंद्रगढ़ शहर के आदर्श कालोनी में एक पॉजिटिव केस आया। इसके अलावा सभी केस गांवों से हैं। कनीना, सतनाली , आकोदा में भी कोरोना की दस्तक हो गई है। गांवों में कोरोना के पहुंचने से अब खतरा अधिक हो गया है।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव में टॉप टेन जिले
जिला कुल पॉजिटिव डिस्चार्ज एक्टिव मरीज
गुरुग्राम 317 183 132
फरीदाबाद 233 120 106
सोनीपत 163 124 34
झज्जर 93 90 3
नूंह 66 65 1
पानीपत 59 33 23
अंबाला 47 40 4
पलवल 43 39 4
महेंद्रगढ़ 36 6 30
करनाल 36 16 20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें