फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से सात की मौत, 568 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रिकवरी रेट कभी तेजी से बढ़ रहा है तो कभी घट रहा है। आंकड़ों के अनुसार जहां अप्रैल में 9538 कुल संक्रमित केस थे वहीं मई माह में अभी तक 6 हजार मरीज केवल 11 दिन में आ चुके हैं।
विज्ञापन

तीन मई को 238 नए केस आए तो 253 ठीक भी हुए। इसी तरह से 9 मई को 778 नए आए तो 950 को डिस्चार्ज भी किया गया। वहीं मंगलवार को 568 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। जिसमें 502 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। वहीं सात कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 16518 हो गई है। अभी तक जिले में कुल 11335 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को कोरोना संक्रमण के कारण मौसनुता, नहर कॉलोनी नारनौल, बलाह कला, सिगड़ी, उच्चत व मालड़ा सराय के एक- एक तथा 10 मई को माधोगढ़ के एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हो गई। अब तक जिले में 82 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 5101 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 11 मई तक 1,73,582 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 96,601 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 2,21,050 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 3070 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। कोरोना संक्रमण से मरे लोगों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें