नारनौल। जिले में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को जिले में 18 नए कोरोना वायरस संक्रमित मिलने के साथ महेंद्रगढ़ जिले में मरीजों की संख्या एक हजार के ऊपर पहुंच गई है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 1014 हो गई है। वहीं सात कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 800 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना के 213 केस अभी भी एक्टिव हैं।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मरीजों की जानकारी लेकर उनके संपर्क में आने वालों की स्क्रीनिंग की गई है। संबंधित एरिया को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को दो मोबाइल टीमों ने 116 लोगों की स्क्रीनिंग की हैं। जिले में 12 अगस्त तक 85880 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 50312 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 20263 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 814 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। वहीं बुधवार को मोहल्ला मोतीनगर में तीन कोरोना मरीज आए। तीनों पहले आए संक्रमित के संपर्क में आने से संक्रमित हुए और एक ही परिवार से हैं। मोहल्ला खरखड़ी में एक बुजुर्ग संक्रमित मिला है। उसे खांसी और बुखार की शिकायत हुई थी। पुल बाजार में महिला संक्रमित मिली है।
मोहल्ला कैलाश नगर वकील संक्रमित मिला है और बाजार में उसके पिता की सब्जी की दुकान भी है। मोहल्ला सुभाष नगर में छात्र संक्रमित मिला है। मोहल्ला पुरानी सराय में एक संक्रमित मिला। उसे सर्दी और बुखार की शिकायत थी। कोरोना सैंपल दिया था। अब कोरोना मरीज मिले हैं। इसके अलावा मोहल्ला पीरआगा और मोहल्ला गुदड़ी में एक-एक संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 18 कोरोना केस में दस नारनौल शहर से हैं। बता दें कि नारनौल में रक्षा बंधन के बाद से लगातार कोरोना मरीज मिल रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार त्योहार के कारण कोरोना का संक्रमण शहरी क्षेत्र में बढ़ा है।
भाई-बहन हुए कोरोना पॉजिटिव
मंडी अटेली। अटेली सीएचसी एरिया में बुधवार को चंदपुरा गांव में कोराना वायरस के दो संक्रमित मिले हैं। अटेली स्वास्थ्य की टीम और आयुष विभाग के चिकित्सकों ने मौके पर पहुंच कर कंटेनमेंट जोन बनाकर अग्रिम कार्रवाई की। गांव में चंदपुरा मोड़ पर रविवार को संक्रमित चाय की दुकान चलाने वाली महिला से संपर्क होने के कारण बुधवार को भाई (13) व बहन (11) संक्रमित हुए हैं। इस गांव में पांच मरीज पहले ही संक्रमित उपचाराधीन हैं। अटेली अस्पताल के प्रभारी डॉ. विजय यादव ने बताया कि पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद दोनों घर में आइसोलेट कर दिए गए हैं।
कोरोना संक्रमित की सूची
मोहल्ला मोतीनगर नारनौल -3
मोहल्ला पुल बाजार नारनौल -1
मोहल्ला खरखड़ी नारनौल -1
मोहल्ला कैलाश नगर नारनौल -1
मोहल्ला सुभाष नगर नारनौल-1
मोहल्ला पुरानी सराय नारनौल - 1
मोहल्ला पीर आगा-1
मोहल्ला गुदड़ी नारनौल -1
ककराला- 1
चंदपुरा-2
शोभापुर-1
झिंगावन-1
बदोपुर-1
कुंजपुरा-1बेगपुर- 1