अग्रवाल वैश्य समाज की जिला इकाई के तत्वावधान में सम्मान समारोह व कोर कमेटी की बैठक एक निजी होटल में आयोजित की गई।
समारोह में संजय मित्तल को नारनौल उपमंडल में वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण व कल्याण अधिनियम का गैर सरकारी सदस्य बनाए जाने पर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अग्रवाल वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष संदीप नूनीवाला ने कहा कि अग्रवाल समाज के लिए बहुत ही गौरव की बात है।
उन्होंने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज समय-समय पर अग्रवाल समाज के उन व्यक्तियों को सम्मानित करता है जो किसी भी क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करते हैं। इस अवसर पर संजय मित्तल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन जिला के उपाध्यक्ष मोहित जिंदल ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश युवा महासचिव रवि गर्ग उर्फ मोनू भाटा, जिला महासचिव जगमोहन गर्ग, जिला युवा अध्यक्ष चिराग अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष सीताराम सराफ, तुलसी गोयल, महेंद्र बंसल, राजकुमार चौधरी एडवोकेट, जिला कोषाध्यक्ष संजय गोयल, सुमत जैन, रविंद्र बंसल, उमेश मित्तल मौजूद रहे।