फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान में आमजन का सहयोग जरूरी : विधायक

Sun, 30 Nov 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- मोदाश्रम मंदिर के पास सामाजिक संगठनों व कर्मचारियों को सफाई के लिए जागरूक करते 
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन, सामाजिक संगठन व आमजन का सहयोग जरूरी है। यह बात महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने रविवार को ग्रीन महेंद्रगढ़ क्लीन अभियान के तहत दोहान नदी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान की शुरूवात विधायक कंवर सिंह यादव व एसडीएम कनिका गोयल ने प्लास्टिक की थैलिया उठाकर व साफ सफाई करके की। महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव व एसडीएम कनिका गोयल ने दोहान नदी क्षेत्र में स्थित मोदाश्रम मंदिर के निकट रोड के दोनों और कूड़े के ढेर से प्लास्टिक की थैलियों को उठाकर वहां साफ सफाई कर शहर को साफ स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इस अभियान में अमन दीवान, कृष्ण कुमार पूर्व पार्षद, अंकित दीवान, कुलदीप शर्मा, नरेश जोशी, विक्की जांगड़ा, पंकज खेड़ीवाला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें