फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रकृति की ओर लोटने का दिया संदेश

विज्ञापन
फोटो संख्या:73- स्वामी ब्रह्मानंद प्राकृतिक चिकित्सालय महेंद्रगढ़ में  योग साधकों को सम्मानित क
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भारत नेचुरल हॉलिस्टिक हेल्थ फाउंडेशन दिल्ली व स्वामी ब्रह्मानंद योग एवं नेचुरोपैथी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रिट्रीट कम वर्कशॉप नेचुरी-कोन का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य प्रकृति की ओर लौटें के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और प्राकृतिक जीवन शैली को बढ़ावा देना रहा। हरियाणा के प्राकृतिक चिकित्सक एवं आईएनओ के राज्य संयोजक डॉ. भंवर सिंह कसाना ने आए हुए सभी आगंतुकों को मिट्टी पट्टी, कटी स्नान, भाप स्नान (स्टीम बाथ), फेस पैक, संपूर्ण मिट्टी लेप, रीढ़ स्नान और एनिमा जैसी विभिन्न प्राकृतिक चिकित्सा विधियों से न केवल परिचित करवाया, बल्कि सभी को इसका व्यावहारिक लाभ भी दिलाया। इस दौरान प्रधान कैप्टन राजेंद्र सिंह खेड़ा, कैप्टन सज्जन झूक, सुमेर सिंह मेघनवास, वेद प्रकाश सुरजनवास, राजेश सैनी, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. मनीष सिहमा, डॉ. सत्यदेव, महेंद्रगढ़ जिले के पतंजलि प्रभारी डॉ. नितिन योगाचार्य, ज्योति सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें