फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रात दो बजे संदिग्ध परिस्थितियाें में घूमते छह लोगों का सीसीटीवी वायरल

विज्ञापन
फोटो संख्या:70- सीसीटीवी फुटेजके वायरल वीडियो में कुत्ते पर गुलेल से हमला करता संदिग्ध युवकवायर
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर की आदर्श कॉलोनी में संदिग्ध रूप से घूम रहे छह युवकों का 48 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज जमकर वायरल हो रहा है। शहर के धार्मिक, सामाजिक संगठनों के ग्रुपों में वायरल इस वीडियो में छह संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। इनमें से किसी भी युवक ने पैरों में कुछ नहीं पहना व दो युवकों के हाथों में गुलेल दिखाई दे रही हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस को अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो के अनुसार रात दो बजे आदर्श कॉलोनी में यह छह संदिग्ध लोग घूमते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। घटना 15 मई रात की बताई जा रही है। रात करीब दो बजे अलग-अलग गलियों में कुछ लोग संदिग्ध हालत में घूमते दिखाई दिए।
लोगों के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों ने पैरों में कुछ नहीं पहना है व मुंह कपड़े से ढक रखा है और वे कच्छे पहनकर घूम रहे हैं। वीडियो में यह लोग हाथों में गुलेल लिए हुए दिखाई पड़ रहे हैं। कॉलोनी के कुत्ते जब इनके पीछे भागते हैं तो ये लोग गुलेल से वार करते हैं। रात के समय कॉलोनी की कई गलियों में घूमते दिखाई देते हैं। वहीं एक गली से दूसरी गली में प्रवेश करने से पहले वे आसपास की गतिविधियों पर नजर डाल रहे हैं।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों का कहना है कि उन्हें शक है कि यह लोग घरों की रैकी करने वाले गिरोह के सदस्य हो सकते हैं। यह समूह में चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं और रात के समय ही फरार हो जाते हैं। कॉलोनी निवासियों ने यह भी दावा किया कि संदिग्ध लोगों ने रात में चौकीदार पर पत्थर भी फेंके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें