फोटो 13 अभियान के तहत शहर में सफाई करते अधिकारी व अन्य। स्रोत: प्रवक्ता
नारनौल। भाजपा ने जिले के कई गांवों व शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता व जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, नगर परिषद अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया व पौधरोपण कर स्वच्छ एवं हरित वातावरण का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं जिला परिषद चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार, डीएमसी रणवीर सिंह, नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी, डॉ. आरके जांगड़ा सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद