फोटो 11 श्मशान भूमि पर पौधारोपण करती खरब व टीम। स्रोत: प्रवक्ता
मंडी अटेली। अंडरपास संघर्ष समिति के संचालक डॉ. राजेंद्र प्रसाद खरब न केवल अंडरपास को संवारने में लगे हैं, बल्कि जीवन की सांसें पौधारोपण को भी बढ़ावा दे रहे हैं। हर वर्ष की भांति खरब व उनकी पूरी टीम गांव तोबड़ा की श्मशान भूमि को हरा-भरा करने में जुटे हैं। बुधवार को टीम ने विभिन्न प्रजाति के 15 पेड़ जिनमें बड़, पीपल, शहतूत, गुलमोहर व जामुन सहित अन्य पेड़ लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। संवाद