फोटो संख्या:69- थाना सदर कनीना में आयोजित सदाचार गोष्ठी में सरपंचों को संबोधित करते थाना प्रभ
कनीना। थाना सदर कनीना में बुधवार को कानून-व्यवस्था मजबूत करने और नशा तस्करी व अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सदाचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें थाना क्षेत्र के सरपंच, जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल हुए। एसएचओ रविंद्र ने कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने नशा तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की और गोपनीयता का आश्वासन दिया। उपस्थित लोगों ने क्षेत्र को नशा मुक्त व शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस का पूरा सहयोग करने का संकल्प लिया। संवाद