फोटो संख्या:57- कनीना में स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिन पर केक काटते कार्यकर्ता --स्रोत- कार्यकर
कनीना। कस्बे में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का जन्मदिन मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने केक काटकर स्वास्थ्य मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पार्षद एडवोकेट दीपक चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। इस दौरान मुकेश नंबरदार, मार्केट कमेटी के उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता, रतनलाल शर्मा, डॉ. नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद