कनीना। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल कनीना में विद्यालय परिवार की ओर से समाजसेवियों और दानदाताओं के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य सुनील खुडानिया के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। समाजसेवी कैलाश चंद की ओर से करीब एक लाख रुपये की लागत से विद्यालय का मुख्य द्वार बनवाया गया। खुशपाल जांगड़ा ने 40 हजार रुपये का वाटर कूलर भेंट किया। संवाद