मंडी अटेली। विधायक कंवर सिंह ने ग्रीवेंस कमेटी सदस्य एडवोकेट बबली यादव की पुत्रवधु डॉ. पारुल यादव को नवजात कन्या के जन्म पर बधाई दी। विधायक कंवर सिंह ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और समाज के विकास में उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि बेटियों को समान अवसर और सम्मान देना समाज की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर विकास यादव, अंशुल, कृष्ण शर्मा, मुकेश कुमार गनियार और मनजीत भीलवाड़ा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संवाद