महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़-नारनौल 148बी स्टेट हाईवे पर कैंची मोड़ के पास स्थित एक शराब ठेके को मंगलवार देर शाम एक्साइज विभाग ने सील कर दिया। ठेके पर लंबे समय से निर्धारित मूल्य से कम दामों पर शराब बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसकी पुष्टि के लिए विभाग ने छापेमारी की। निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में एक्साइज विभाग की टीम मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मौके पर पहुंची। जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ठेके को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। ठेके के मालिक को नोटिस भेजा जाएगा, जिसके बाद आगे कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।