फोटो 19 बिहाली गोशाला में सवामनी करते गोभक्त।संवाद
मंडी अटेली। मनोनीत नगर पार्षद धर्मेंद्र शर्मा ने अपने पोते पार्थ कौशिक का छठा जन्मदिन एक अनोखे अंदाज में मनाते हुए समाज के लिए मिसाल पेश की। उन्होंने इस अवसर पर श्रीकृष्ण बाल गोपाल गोशाला बिहाली को 21 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया। वहीं गोवंश को हरि सब्जियां खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि अपने पोते के पिछले जन्मदिन पर भी उन्होंने गोशाला को 51 हजार रुपये का दान दिया था। इस अवसर पर राजेश कलवाड़ी, बलजीत, राजेश, लक्की कौशिक, प्रवीन वशिष्ठ, रितेश, सुरेश, धीरेंद्र, अमन स्वामी, ईश्वर, महिपाल यादव आदि शामिल थे। संवाद