फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीवर ओवरफ्लो के कारण सड़क पर भरा दूषित पानी

Tue, 03 Sep 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो- 11ओवरफ्लो सीवर की सफाई करता कर्मचारी। स्त्रोत- संवाद
विज्ञापन
नारनौल। बारिश के मौसम में पानी की निकासी गंभीर समस्या बनी हुई है। शहर में बारिश और दूषित पानी की निकासी सीवर व्यवस्था और गंदे नाले पर निर्भर है, लेकिन शहर में विभिन्न स्थानों पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में गांधी कॉलोनी, मेहता चौक और केशव नगर सहित विभिन्न स्थानों पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग को कई बार समस्या से अवगत करवाया मगर स्थाई समाधान नहीं हो पाया है।

गांधी कॉलोनी के स्थानीय लोगों का कहना है कि मेहता चौक से लेकर गांधी कॉलोनी तक बने ज्यादातर सीवर ओवरफ्लो है, जिस कारण दूषित पानी सड़क पर भरा रहता है। ऐसे में मच्छर जनित बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना रहता है। केशव नगर के लोगों का कहना है कि बेहतर ढंग से सफाई नहीं होने के कारण सीवर की सफाई के कुछ दिन बाद फिर से ओवरफ्लो की समस्या बन जाती है।
विज्ञापन


पॉलीथिन व कूड़ा जाने से होती हैं ओवरफ्लो की समस्या
सीवर और मुख्य लाइन में पॉलीथिन और प्लास्टिक के टुकड़े और अन्य सामान फंस जाते हैं। इससे पानी सुचारू रूप से एक पाइप से दूसरे पाइप में नहीं जा पाता और ओवरफ्लो की समस्या बन जाती है। इसलिए सीवर की बेहतर ढंग से सफाई के लिए विभाग द्वारा मशीन से सीवर की सफाई की जाती है। विभाग ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001805678 भी जारी किया हुआ है। कहीं भी सीवर संबंधित समस्या होने पर स्थानीय लोग टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं, जिसके बाद विभाग द्वारा जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाता है।

सीवर व्यवस्था सुचारू बनी रहें, इसके लिए हम प्रयासरत है। बारिश के मौसम में सीवर ओवरफ्लो की समस्या अधिक रहती है। विभाग द्वारा सीवर की सफाई के लिए टीमों का गठन भी किया गया है और बेहतर सफाई के लिए मशीनों का भी प्रयोग किया जा रहा हैं ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन

-आकाश यादव, जेई जन स्वास्थ्य विभाग नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें