फोटो नंबर-16एजेंसी पर से सिलेंडर लेकर जाते लोग। संवाद
- फोटो : सड़क हादसे में घायल मुन्ना।
नारनौल। खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। शहर में घरेलू गैस सिलिंडरों की सप्लाई प्रभावित होने के कारण उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। बुधवार को शहर की गैस एजेंसियों पर ऐसे कई उपभोक्ता पहुंचे जिनकी बुकिंग के बावजूद उन्हें समय पर सिलिंडर नहीं मिल पाया।
गैस सप्लाई में देरी के कारण घरों में काम करने वाली महिलाएं भी अब गैस का उपयोग सोच-समझकर करने लगी हैं ताकि सिलिंडर अधिक समय तक चल सके। वहीं गैस कंपनियों द्वारा किए गए कुछ बदलावों ने भी उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है।
इसके अलावा कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की सप्लाई भी फिलहाल प्रभावित बताई जा रही है। महेंद्रगढ़ जिले में गैस कंपनियों के लगभग 3.37 लाख उपभोक्ता हैं।
बाक्स-
गैस पर खाने बनाने की आदि हो चुके हैं। अब गैस नहीं मिली तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पहले गैस बुकिंग करवाने पर सिलिंडर अगले ही दिन पहुंच जाता था। परंतु अब समय लग रहा है
-संजू देवी, गृहिणी, ......
बाक्स-
अब बुकिंग का समय बढ़ा देने के कारण परेशानी हो रही है। मैं गैस भरवाने के लिए एजेंसी पर भी गया परंतु सिलिंडर नहीं मिला जिससे अब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-नंदकिशोर, रेलवे रोड