फोटो संख्या:68- गैस एजेंसी के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लाइन--संवाद
महेंद्रगढ़। रसोई गैस सिलिंडर की महेंद्रगढ़ व सतनाली क्षेत्र में किल्लत है। गांवों तक गैस सिलिंडर की नियमित आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण उपभोक्ता परेशान हैं और एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। उपभोक्ता सुबह गैस एजेंसियों के बाहर कतार में खड़े हो जा रहे हैं। इसके बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं।
उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले दो सप्ताह से गांवों में गैस की सप्लाई बाधित है। इसके चलते लोगों को एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वे लगातार दो से तीन दिनों से लाइन में लग रहे हैं लेकिन फिर भी उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।
गैस के लिए एजेंसियों के बाहर लंबी लाइन लग रही हैं और उपभोक्ता भी शाम को परेशान होकर लौट रहे है। उपभोक्ता ने बताया कि उनके गांव में लंबे समय से गैस की आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। अब उपभोक्ताओं को 25 को बजाय 35 दिन में सिलिंडर मिल रहा है।
-पिछले तीन दिनों से एजेंसी के बाहर लाइन में लग रहा हूं लेकिन सिलिंडर नहीं मिल पाया है। इसके चलते घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। एजेंसियों की ओर से एक या दो काउंटर और बनाने चाहिए। - महेंद्र सिंह, ग्रामीण छाजियावास
-
गांव में अब गाड़ी नही आ रही है और लाइन में नंबर नहीं आ रहा है। लकड़ी भी महंगी हो गई है। काम छोड़कर लाइन लगाना पड़ रहा है, फिर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा। - संदीप कुमार, ग्रामीण देवास