बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। उपभोक्ता अब लोकल टेलीफोन नंबरों पर भी अपनी बिजली संबंधी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए निगम ने दो नंबर जारी किए हैं। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी तथा उनकी समस्याओं का समाधान जल्दी होगा। निगम के एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को शिकायत करने के लिए जो टोल फ्री नंबर दिया गया था, वह गुड़गांव का था। इससे उपभोक्ताओं की शिकायत पहले वहां दर्ज होती थी।
इसके आधे घंटे बाद शिकायत नारनौल आती थी। इसके बाद ही उसका समाधान किया जाता था। इससे शिकायत को दूर करने में काफी समय लग जाता था। अब उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए नारनौल के सिंघाना रोड स्थित शिकायत केंद्र में दो फोन नंबरों पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा वे गुड़गांव के टोल फ्री नंबरों पर भी शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए लैंड लाइन नंबर 251247 के अलावा उपभोक्ता 8059888209 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इससे उपभोक्ताओं की समस्या का जल्द समाधान हो जाएगा।