फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव खैरोली में नहर की पुलिया का निर्माण का शुरू

विज्ञापन
फोटो संख्या:75- गांव खैरोली में नहरी पुलिया निर्माण कार्य को दिखाते ग्रामीण--स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव खैरोली में कूड़ी वाले रास्ते में नहर की पुलिया का निर्माण कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। इस पुलिया के निर्माण से गांव खैरोली के ग्रामीणों के साथ-साथ अब स्थानीय लोगों को आवागमन के लिए सुगम राहें उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही दो किलोमीटर दूरी पर बने पुलिया के चक्कर लगाने से भी निजात मिलेगी। किसानों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

विकास एवं निगरानी समिति सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि ग्रामीणों ने सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह से इस पुलिया के निर्माण की मांग की थी। सांसद ने अपनी ग्रांट से इसके लिए फंड भी जारी कर दिया था परंतु सिंचाई विभाग ने ये कहकर फाइल अटका दी कि ये रास्ता नहर के दोनों तरफ नहीं लगता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें