फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 59 लाख रुपये से बनने वाली वार्डों की सड़कों का निर्माण शुरू

विज्ञापन
फोटो संख्या:57- वार्ड नंबर नौ में  सड़क निर्माण कार्य का नारियल फोडकर शुभारंभ करते विधायक कंवर 
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। 59 लाख रुपये से बनने वाली वार्ड नंबर नौ व दस सड़कों का निर्माण शुरू हो गया है। इसके शुभारंभ शुक्रवार को विधायक कंवर सिंह यादव व नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी ने नारियल फोड़कर किया।
विज्ञापन

वार्ड 9 में सड़कों के निर्माण पर लगभग 38 लाख रुपये व वार्ड 10 में 21 लाख रुपये की लागत आएगी। वार्ड 9 में कुलड़ाराम सैनी से सीताराम सैनी के मकान तक व शिव कॉलोनी में कमला के मकान से बलवंत के मकान तक सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है। शहर में विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ी है और आने वाले समय में शहर को और अधिक विकसित व सुंदर बनाया जाएगा ताकि नागरिकों को स्पष्ट रूप से महसूस हो कि महेंद्रगढ़ में व्यापक विकास हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर वार्डवासियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर नगर पालिका एमई राजेश कौशिक, नगर पालिका उपप्रधान मंजू कौशिक, पार्षद देवेंद्र सैनी, राजेश सैनी, अशोक सैनी, पार्षद सीमा, हरिराम खन्ना, पार्षद मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें