फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डगमगाई सफाई व्यवस्था, गलियां बनीं तालाब

Wed, 25 Nov 2015 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अंदरूनी मोहल्लों में सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमराई हुई है। कहीं गंदगी के ढेर लगे हैं तो कहीं नालियों से पानी ओवरफ्लो होकर बाहर बह रहा है। इस कारण शहर के मोहल्लों में दुर्गंध से बुरा हाल है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत अभियान के तहत मुख्य मार्गों जैसे रेवाड़ी रोड, बस स्टैंड के पास, सिंघाना रोड, महेंद्रगढ़ रोड आदि पर सफाई अभियान चल रहा है।

मगर शहर के अंदरूनी मोहल्लों की बात की जाए तो सफाई व्यवस्था बुरी तरह डगमगाई हुई है। कई मोहल्लों में गंदगी के अंबार लगे तो कई जगह नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में जमा हो रहा है।

इन गलियों में जमा पानी के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मोहल्लावासियों ने इसकी शिकायत नप के पास भी की है लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।

मोहल्ला बावड़ीपुर वासी संजय कुमार, दीपक, महेंद्र कुमार, बब्बल और नीरज सैनी ने बताया कि उनकी गली में नालियों की साफ-सफाई हुए कई दिन हो गए हैं। इस कारण घर के पास गंदगी बढ़ रही है। गलियां जोहड़ बन गई हैं और इसमें पूरा दिन बदबू आती रहती है। 
विज्ञापन


- कहां हैं गंदगी के ढेर
शहर के अंदरूनी मोहल्लों नई सराय, रविदास मंदिर मार्ग, माता मसानी के पास, जमालपुर, बावड़ीपुर, दशमेश नगर, मोहल्ला महल,  प्राणपुरा, भाटवाड़ा, नलापुर, पुरानी मंडी आदि में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।

गलियां बन गई जोहड़
वहीं शहर के बावड़ीपुर, सलामपुरा, रविदास  मार्ग, शहर के मुख्य बाजार आदि में कई गलियों में नालियों के ओवरफ्लो पानी  की जमावड़ा होने लगा है। जिसके कारण लोग परेशान हैं।

मुख्य बाजार में भी कीचड़
मुख्य महावीर मार्ग पर दिन में रोजाना गंदा पानी व कीचड़ जमा रहता है। बाजार के व्यापारी चंचल, रमेश, राहुल, महेंद्र गर्ग आदि ने बताया कि बाजार की नालियों की सही साफ-सफाई नहीं होती। इस कारण नालियों से पानी ओवरफ्लो होकर बाहर बाजार में बहता रहता है। इससे बाजार में गंदगी और बदबू रहती है।

शहर में साफ-सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। अनेक मोहल्लों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, मगर इनकी सफाई नहीं की जा  रही। - ओमप्रकाश
कोई भी सफाई कर्मचारी नियमित रूप से काम नहीं कर रहा। कहीं पर तीन दिन में एक बार सफाई कर्मचारी आ रहे हैं तो कहीं पर एक सप्ताह में ऐसे में शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। - रामदास
शहर में  नालियों की सफाई हुए बहुत दिन हो गए हैं। यही कारण है कि नालियां ओवरफ्लो होकर बह रही हैं। इसके कारण कई गली मोहल्ले जोहड़ बन गए  हैं। - मनीराम
नालियों की सही सफाई न होने के कारण गलियों में पानी  जमा हो गया है। इससे बीमारियां होने का डर भी बना हुआ है। वहीं पूरा दिन  वातावरण दुर्गंधमय रहता है। - मनमोहन सिंह

कोट्स
बीमारी के कारण छुट्टी पर हूं। एक दो दिन में आकर सफाई व्यवस्था देखूंगा। जहां कहीं भी समस्या होगी, उसका समाधान करवाया जाएगा। - मोहनलाल,  मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन

पूरे शहर में सफाई नियमित रूप से की जा रही है। कहीं गली मोहल्लों में कोई समस्या है तो उसका समाधान  किया जाएगा। - केके यादव, सचिव, नप नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें