फोटो संख्या:67- गांव पल्ह में आयोजित कार्यक्रम में महंत साध्वीअंजुनाथ को सम्मानित करते आयोजक
महेंद्रगढ़। गांव पल्ह स्थित बाबा गुप्त नाथ आश्रम में ग्राम पंचायत, आयोजन कमेटी और ग्रामीणों के सहयोग से भजन-सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कर्नाटक से आईं महंत साध्वी अंजुनाथ मुख्य अतिथि रहीं, जबकि सवेरा स्वयंसेवी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज गौतम मुख्य वक्ता रहे। डॉ. गौतम ने कहा कि भजन-सत्संग समाज में संस्कार, नैतिकता और सकारात्मक विचारों को बढ़ावा देते हैं। साध्वी अंजुनाथ ने कहा कि आध्यात्मिक विचारों से सेवा, करुणा और परोपकार की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम में डॉ. मनोज गौतम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। साध्वी अंजुनाथ को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संत बलबीर नाथ, महाराज प्रताप गिरी, सरपंच रतिराम सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद