फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में संगठन का विस्तार करेगी कांग्रेस : सत्यवीर

Mon, 25 Aug 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- ​दिल्ली में  आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा  लेते  के जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह झू
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से बुलाई गई हरियाणा व मध्य प्रदेश के कांग्रेस जिलाध्यक्षों की बैठक में महेंद्रगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सत्यवीर झूकिया शामिल हुए। बैठक से लौट कर आए सत्यवीर यादव झूकिया ने कहा कि एक माह के अंदर जिले में संगठन का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाईकमान के निर्देशानुसार एक माह में खंड, मंडल और बूथ स्तर तक संगठनात्मक इकाइयों का गठन कर जिला कांग्रेस कमेटी को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं, दलितों, पिछड़ों समेत सभी वर्गों को संगठन में उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
संगठन किसी भी पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है। बिना संगठन के कोई पार्टी नहीं चल सकती। राहुल गांधी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संगठन में मेहनती संघर्षशील और जुझारू लोगों को शामिल किया जाए इसमें किसी की सिफारिश नहीं चलनी चाहिए।
विज्ञापन

पार्टी हाईकमान की ओर से जिलाध्यक्षों के लिए आगामी एक माह के कार्यक्रम का प्रारूप तैयार किया है। एक महीने में कांग्रेस का कार्यालय खोला जाएगा ताकि आमजन अपनी समस्याओं को रख सके।
पिछले 11 वर्षों से अपना संगठन नहीं बना पाई थी जिसका पार्टी को बड़ा भारी नुकसान हुआ। अब जिला अध्यक्षों की जिम्मेवारी है कि वह संगठन में भर्ती करते समय ईमानदार मेहनती और जुझारू लोगों को शामिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें