फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे होने पर शहर में निकाली यात्रा

Thu, 07 Sep 2023 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरा होने के अवसर पर वीरवार को कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा शहर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। यात्रा सायं पांच बजे लोक निर्माण विश्राम गृह से शुरू हुई। इस यात्रा में जिला कांग्रेस प्रभारी एवं उकलाना के पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा लोक निर्माण विश्राम गृह से शुरू होकर महावीर चौक से हाेते हुए पुल बाजार से आजाद चौक पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने लोगों को लेकर कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया। पूर्व विधायक नरेश सेलवाल ने कहा कि भाजपा शासन में लगातार महंगाई बढ़ रही है। जिस कारण आमजन परेशान है। जबकि सरकार रोज नए-नए कानून लागू कर लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन से दुखी जनता अब कांग्रेस की तरफ आस भरी निगाह से देख रही है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का होगा। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता प्रदीप यादव, संजय यादव पटीकरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें