फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कांग्रेस ने निकाला वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च

विज्ञापन
फोटो 04 आक्रेश मार्च निकालते कांग्रेस के पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
सिहमा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ कार्यक्रम के तहत आक्रोश मार्च निकाला गया।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक निजी गार्डन से एक विशाल आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि यह सरकार वोट चोरी करके बनी है।

इस मौके पर किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर कृष्ण राव ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट चोरी कर लोकतंत्र की हत्या की है। आज संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सड़कों पर है। यह लड़ाई सिर्फ कांग्रेस की नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के वोट के अधिकार को बचाने की लड़ाई है। हम वोट चोरों को बेनकाब करके रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षेत्र का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के वोट बचाओ, संविधान बचाओ के संकल्प के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें