फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एआईसीसी समन्वयक के सामने फिर आई कांग्रेस की गुटबाजी सामने, बुलानी पड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। कांग्रेस संगठन, प्रधान पद पर नियुक्ति और सांसद के होने वाले चुनाव को लेकर रविवार को कैनाल रेस्ट हाउस में फीडबैक लेने पहुंचे एआईसीसी समन्वयक धीरुभाई पटेल और अन्य सीनियर नेताओं के सामने कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर से सामने आई। एआईसीसी समन्वयक के सामने अलग-अलग गुटों के नेताओं ने दूसरे गुट के नेताओं पर पदों पर कब्जा जमाने तक के आरोप लगाए। यही नहीं एआईसीसी समन्वयक से मिलने को लेकर पूर्व सांसद श्रुति चौधरी और विधायक राव दान सिंह समर्थकों में तनातनी भी हो गई। इस दौरान श्रुति समर्थकों ने तानाशाही गुंडागर्दी नहीं चलने देने के नारे भी लगाए। इस दौरान समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके चलते पुलिस को बुलाना पड़ा और एक पुलिस कर्मचारी गेट पर तैनात किया गया। एआईसीसी समन्वयक धीरुभाई पटेल ने स्पष्ट किया कि वह हर किसी से एक-एक करके मिलेंगे। हर किसी की बात सुनी जाएगी, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने और भीड़ में उनसे मिलने के लिए आते रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह, पूर्व सीपीएस अनीता यादव सहित कई नेता एआईसीसी के समन्वय से कार्यकर्ताओं संग मिले और अपनी बात रखी।
विज्ञापन


श्रुति व किरण समर्थक बोले, कांग्रेसियों ने हराने का काम किया
कैनाल रेस्ट हाउस में एक अलग कमरे में समन्वयक धीरुभाई पटेल ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और फीडबैक ली। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं और उनके वंशजों का बखान किया ताकि जिलास्तर पर बनने वाले संगठन में उनके नेताओं की पैठ बन सके। इस दौरान पूर्व सांसद श्रुति चौधरी समर्थकों के समर्थकों ने आरोप लगाए गए कि कांग्रेस के ही मंत्री, विधायकों ने यहां कांग्रेस को हराने का काम किया और राहुल गांधी की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया। उन्होंने कहा कि यहां कांग्रेस को कोई नहीं करा सकता। यहां के कांग्रेसियों ने ही कांग्रेस को हराने का काम किया है। वह सुबह से खडे़ हैं। अभी तक एक-एक कार्यकर्ता से मिल रहे थे, लेकिन अब अपने समर्थकों के साथ नेता आ गए। इसलिए उन्हें भी अंदर आना पड़ा। यहां चुनिंदा नेताओं को बुलाया गया था, लेकिन कुछ नेता 10-10 गाड़ी लेकर पहुंचे, जो गलत है।

नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बायोडाटा सौंपे
इस दौरान नेताओं ने अपने-अपने बायोडाटा भी एआईसीसी समन्वयक को दिए ताकि संगठन और भविष्य में होने वाले चुनाव के मद्देनजर उनके नामों पर भी विचार किया जा सके। कुछ नेताओं ने जिला प्रधान के लिए अपने बायोडाटा दिए। पटेल ने सभी के बायोडाटा लिए और उनकी बात भी सुनीं।
विज्ञापन



कार्यकर्ता बोले, प्रधान ऐसा हो जिसकी सब सुने, ऐरा-गैरा बनाया तो हम नहीं सुनेंगे
एआईसीसी समन्वयक से मुलाकात के दौरान पूर्व सांसद श्रुति चौधरी के समर्थकों ने स्पष्ट कहा कि जिला प्रधान ऐसा चुना जाना चाहिए, जिसकी सब मानते हों। यदि कोई ऐरा गैरा प्रधान बन गया तो हम उसकी एक नहीं सुनेंगे और उसे प्रधान भी नहीं मानेंगे। किसी सीनियर नेता को प्रधान की जिम्मेदारी दी जाए।


कैनाल रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी किए जाने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो वह गलत है। विधायक राव दान सिंह हमेशा चुनाव में उनकी मदद करते आए हैं और हमने भी उनके चुनाव में मदद की है।
विज्ञापन

श्रुति चौधरी, पूर्व सांसद, महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें