नारनौल। शहर के श्री विश्वकर्मा मंदिर में जांगिड़ समाज की बैठक रोहताश नंबरदार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के बाबूलाल जांगिड़ धोलेड़ा वाले को कर्नाटक जांगिड़ ब्राह्मण सभा का प्रदेश अध्यक्ष और बसंतलाल जांगिड़ दोस्तपुर वाले को उपाध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभा के पूर्व महामंत्री सत्यनारायण जांगड़ा, देवेंद्र जांगड़ा प्रधान श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी नारनौल, चंद्रशेखर, राधे श्याम मंडलाना, फूलचंद जांगड़ा काठमंडी, श्री प्रकाश जांगड़ा पूर्व प्रधान विश्वकर्मा मंदिर कमेटी नारनौल एवं समस्त उपस्थित जांगिड़ समाज नारनौल के लोगों ने बधाई दी। पूर्व जिला प्रधान रोहतास नंबरदार ने कहा कि अपने जिले से इस तरह लोगों का दूसरे जिले में जाकर काम करना अपने आप में बहुत ही सम्मान की बात है। संवाद