फोटो संख्या:-78 गांव आनावास में रोड बनाने को लेकर विरोध करते हुए ग्रामीण---स्रोत ग्रामीण
महेंद्रगढ़। गांव अनावास के ग्रामीणों को तारकोल से बनी सड़क को तोड़कर इंटरलॉकिंग टाइलों से सड़क बनाने का विरोध किया। लोक निर्माण विभाग की ओर से महेंद्रगढ़-रेवाड़ी सड़क से गांव को जाने वाली सड़क को तोड़ने का काम शुरू किया गया। ग्रामीण मास्टर नरेश कुमार, प्रमोद यादव और प्रदीप ठेकेदार ने बताया कि यह सड़क बिल्कुल नई थी और कहीं भी कोई क्षति या जलभराव नहीं था। इसके बावजूद विभाग की ओर से मशीन लगाकर बिना किसी पूर्व सूचना के सड़क को तोड़ा जा रहा था। ग्रामीणों ने जब मशीन चालक से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि यहां टाइल से सड़क बनाई जाएगी। इसके विरोध में ग्रामीणों ने कहा कि सड़क को पहले की तरह तारकोल से ही बनाया जाए। संवाद