नारनौल। स्थानीय लघु सचिवालय में कंप्यूटर प्रोफेशनल का धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता प्रधान प्रवीण कुमार व कार्यकारी अध्यक्ष विकास यादव ने की।
प्रधान प्रवीण कुमार ने बताया कि 18 जुलाई को करनाल में मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के बाद उन्होंने मौखिक आश्वासन दिया। इस पर हमने उनसे लिखित में आश्वासन देने के लिए कहा तो उन्होंने शुक्रवार को राजेश खुल्लर के साथ मीटिंग के लिए समय दिया। प्रधान ने कहा कि सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं देकर हमें धरने पर बैठे रहने के लिए मजबूर कर रही है। धरने पर मुख्य रूप से पंकज, विकास, कविराज, धर्मपाल, यादव, प्रवीण कुमार, रमेश, सुंदर लाल, कपिल कुमार, स्नेहा, प्रेमलता, रेखा, नेहा सैनी, ऊषा यादव, निशा यादव, ममता यादव व सूची यादव मौजूद रहीं।