फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर वाला पढ़ा रहा विज्ञान, ड्राइंग शिक्षक दे रहा सामाजिक ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरियावास में कक्षा छठी से आठवीं तक मुख्य अध्यापक सहित लगभग सभी विषयों के अध्यापकों का तबादला हो गया है। छह स्वीकृत पदों में से मात्र दो पद ही शेष बचे हैं। इसके अलावा कक्षा 9वीं से 12वीं में 9 प्रवक्ता का तबादला हो गया तथा आठ प्रवक्ता नए आएंगे। मैथ की दोनों पोस्ट को कैप्ट कर दिया गया है तथा एक पद हिंदी का भी खाली है।
विज्ञापन

बुधवार को टीम ने कोरियावास स्कूल का दौरा किया तो कक्षा आठवीं को सामाजिक विज्ञान ड्राइंग टीचर पढ़ा रहा था तथा कक्षा दसवीं को विज्ञान कंप्यूटर अध्यापक पढ़ा रहा था। इस संबंध में विद्यार्थियों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि कक्षा छठी से आठवीं में सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी अब कोई अध्यापक नहीं है। केवल पीटीआई एवं संस्कृत के अध्यापक बचे हैं। पूरा स्कूल खाली हो गया है। वहीं 9वीं से 12वीं के बच्चों ने बताया कि मैैथ नॉन मेडिकल का मुख्य विषय है और स्कूल में दो सीटें थीं दोनों कैप्ट कर दी हैं। इससे पहले हिंदी की दो पोस्ट थी दोनों ही खाली रहीं अब हिंदी का एक प्रवक्ता आएगा। उन्होंने बताया कि ट्रांसफर एक अच्छे खासे स्कूल की पूरी स्थिति बिगड़ गई है। अब नए अध्यापक आएंगे या नहीं आएंगे इसका अभी कोई अंदाजा नहीं है क्योंकि तबादला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 29 सितंबर से अर्धवार्षिक परीक्षा है और इस बार उन्हें बोर्ड की परीक्षा भी देनी हैं। अभी तक किसी भी विषय का सिलेबस भी पूरा नहीं हो पाया है। बीच में सरकार ने तबादला कर अच्छी खास चल रही पढ़ाई को प्रभावित कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमें अपने भविष्य की चिंता होने लगी है। सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द वो खाली पदों को भरें ताकि उनकी पढ़ाई सुचारु रूप से चले।
कक्षा 9वीं से 12वीं तक की स्थिति
कुल विद्यार्थी - 250
कुल स्वीकृत पद - 13
वर्तमान की स्थिति रही - 11
तबादला हुआ - 10
आएंगे - 09
खाली विषय: मैथ - 2, हिंदी -01
---------------------------
कक्षा छठी से आठवीं तक
कुल विद्यार्थी - 340
कुल स्वीकृत पद - 06
तबादला हुआ - 4
नए आएंगे - 00
शेष अध्यापक - 02
----------------------
बॉक्स
इस बार 12वीं बोर्ड की परीक्षा है और अगले महीने ही अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो जाएगी। स्कूल की मैथ की दोनों सीट कैप्ट कर दी गई। अगर जल्द ही कोई मैथ का टीचर नहीं आया तो पढ़ाई पूर्ण रूप से बाधित हो जाएगी।- दिव्या, कक्षा 12वीं
विज्ञापन

----------
स्कूल में 9 से 12वीं तक 112 मैथ के विद्यार्थी हैं। मैथ की दो पोस्ट थी और दोनों ही खत्म कर दी। नया कोई शिक्षक नहीं आया है। अभी मैथ का सिलेबस भी बचा हुआ है। भविष्य को लेकर बहुत चिंतित हूं। -प्रीति, कक्षा 12वीं
-------------
ट्रांसफर ड्राइव में तो हमारे सभी विषयों के अध्यापक चले गए हैं। अब केवल संस्कृत एवं पीटीआई ही रह गए हैं। मुख्य विषय का कोई भी शिक्षक नहीं है। मैं अपने भविष्य का लेकर बहुत चिंतित हूं। -खुशी, कक्षा 10
-----------
हमारे स्कूल में कक्षा छठी से आठवीं तक मिडिल हेड सहित छह का स्टाफ था। अब केवल दो शिक्षक ही बचे हैं। हमारी अच्छी खासी पढ़ाई चल रही थी। बीच में ट्रांसफर पॉलिसी लागू कर पढ़ाई बाधित हो गई है।- नेहा, कक्षा 10
------------
स्कूल में सामाजिक विज्ञान, हिंदी तथा अन्य विषय के अध्यापक नहीं है। हिंदी का पद पहले से ही खाली है। खाली पीरियड में दूसरे विषय के टीचर को भेज देते हैं। स्टाफ की कमी के चलते ही परिजन बच्चों सरकारी स्कूल में नहीं भेजते। -जतिन, कक्षा आठवीं
-------------
ट्रांसफर होने की वजह से स्टाफ की भारी कमी हो गई है। खाली पीरियड में दूसरे विषय के अध्यापक आकर पढ़ाते हैं। संबंधित विषयों की ढंग से पढ़ाई हो नहीं पाती। अब कुछ अध्यापक बचे थे वो भी चले गए। अब तो पढ़ाई शून्य ही हो जाएगी। -बालाजी।
---------------
स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं तक मैथ की दोनों पोस्ट कैप्ट कर दी हैं और हिंदी दो में से एक पद अभी खाली पड़ा है। वहीं कक्षा छठी से आठवीं तक मुख्य अध्यापक सहित सभी प्रमुख विषय के अध्यापक चले गए हैं। केवल संस्कृत और पीटीआई बचा है। खाली पीरियड में दूसरे विषयों के अध्यापकों को ही भेजकर पढ़वाना पड़ता है। - मनीषा यादव, प्राचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोरियावास
-------------------
हमारे पास शिकायतें आ रही हैं। शिक्षा विभाग के निदेशक एक दो दिन में वीडियो कांफ्रेंसिंग होगी तो उनके सामने ये सभी शिकायतें रखी जाएंगी। - सुनील दत्त, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें