फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सहित इंतजाम पूरे

Sat, 25 May 2024 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। लोकसभा चुनाव को लेकर शहर व गांवों में कुल 768 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम के साथ उन सभी सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर पानी की व्यवस्था की गई है। शहर के सभी मतदान केंद्र सरकारी स्कूलों व काॅलेज में होने के कारण उनमें नहाने व पीने के पानी सहित लगभग सभी सुविधाएं उपलब्ध है। अगर इनमें कुछ मतदान केंद्रों पर थोड़ी समस्या ग्रामीण क्षेत्रों में हो सकती है, लेकिन वहां भी लोग पोलिंग पार्टियों के पहुंचने पर उनकी सहायता करते हैं। इसके चलते जिले में किसी भी मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टियों को ज्यादा परेशानी नहीं होती है। पोलिंग पार्टियां शुक्रवार शाम तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गई है। इसके चलते पोलिंग पार्टियों के सोने के लिए गद्दे आदि का भी इंतजाम कर दिया गया। प्रत्येक मतदान केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें