कनीना। कस्बे के वार्ड नंबर 13 में रहने वाली युवती ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उसके बच्चे का अपहरण करने का प्रयास करने की पुलिस को शिकायत दी है। महिला भाग्यवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा वियान एक निजी स्कूल में पढ़ता है। 14 अगस्त को स्कूल प्रांगण में कोई अज्ञात व्यक्ति वियान का मामा बताकर उसे लेने के लिए विद्यालय में पहुंचा, जिसके संबंध में जब विद्यालय की तरफ से उनके पास फोन आया तो उसने विद्यालय में किसी भी व्यक्ति को न भेजे जाने के संबंध में सूचना दी। इसके बाद व्यक्ति वहां से मौका देखकर फरार हो गया। जब उसने विद्यालय पहुंचकर सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखी तो उसने बताया कि वो उसे नहीं जानती। भाग्यवती ने बताया कि उनके पास गुरुग्राम के ग्रीन सेक्टर 102 निवासी कमल सैनी पिछले कुछ समय से उन्हें धमकी दे रहा है। जो उसके बच्चे का अपहरण करने व परिवार के अन्य सदस्यों काे भी नुकसान पहुंचाने की धमकी देता रहता है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।