फोटो नंबर- 20डिपो परिसर में लगाई गई शिकायत व सुझाव पेटिका। संवाद
नारनौल। डिपो पर यात्रियों की सुविधा के लिए शिकायत एवं सुझाव पेटिका लगाई गई है। वहीं महेंद्रगढ़ स्थित सब डिपो व अन्य बस स्टैंड पर भी शिकायत व सुझाव पेटिका लगाई जाएगी। जिसका उद्देश्य यात्रियों द्वारा बस के संचालन संबंधित समस्याओं को दूर करना है। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने पेटिका लगाने के निर्देश दिए थे।
आदेश की पालना करते हुए डिपो प्रशासन द्वारा दो दिन के अंतराल में ही शिकायत पेटिका लगा दी गई। नारनौल डिपो के महाप्रबंधक देवदत्त ने बताया कि यात्री hrtnrlhry.nic.in पर भी ऑनलाइन शिकायत व सुझाव दर्ज करवा सकते हैं। यात्रियों द्वारा जिले भर से प्रति माह करीब 130 से 150 ऑनलाइन शिकायते दर्ज करवाई जाती है। इसमें बस के ठहराव, चालक-परिचालक की ओर से खराब व्यवहार सहित अन्य बस संचालन संबंधित शिकायतें रहती है। संवाद