फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बसों के छूटे फेरों से बढ़ी यात्रियों की परेशानी, इंतजार में बीत रहा समय

विज्ञापन
फोटो संख्या:74-महेंद्रगढ़ बस  स्टैंड--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रोडवेज की सतनाली और अटेली रूट की बसों के फेरे आए दिन मिस होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्धारित समय पर बस नहीं पहुंचने के कारण यात्रियों को बस स्टैंड पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। इसका सबसे अधिक असर विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और रोज सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

यात्री रामनिवास, सुबोध, प्रमोद और गोपाल ने बताया कि दोपहर और शाम के समय दोनों रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में बसों के फेरे नहीं लगने से बस स्टैंड पर भीड़ बढ़ जाती है। कई बार मजबूरी में यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है जिससे उन्हें अधिक किराया खर्च करना पड़ता है।
सतनाली और अटेली क्षेत्र से बड़ी संख्या में विद्यार्थी महेंद्रगढ़ पढ़ाई के लिए आते-जाते हैं। इसके अलावा कर्मचारी और व्यापारी भी इन बसों पर निर्भर हैं। यात्रियों का कहना है कि कई बार बस रद्द होने या फेरा मिस होने की जानकारी भी समय पर नहीं मिलती।
विज्ञापन

यात्रियों ने रोडवेज विभाग से मांग की है कि दोनों रूटों पर बसों का संचालन तय समय के अनुसार किया जाए। साथ ही किसी कारण से बस नहीं चलने पर इसकी सूचना पहले से उपलब्ध करवाई जाए, ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े।
वर्जन
बसों की कमी दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। रूटों कभी कभार ही बसें मिस रहती है, उनके स्थानों पर दूसरी बसों को भेजा जाता है। इसके अलावा जिन रूटों पर बसें रद्द हुई हैं, उन रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है।-हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें