फोटो नंबर-02मेधावी छात्राओं को सम्मानित करते एडीसी तरूण कुमार व अन्य अतिथि। स्रोत: संस्था
नारनौल। श्री कृष्ण सेवा समिति ने राजकीय पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह किया। इसमें 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट में आने वाली करीब 80 छात्राओं को मेडल दिए गए।जिला अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार मुख्य अतिथि और जिला शिक्षा अधिकारी विश्वेश्वर शर्मा अध्यक्ष रहे। समिति के प्रधान भीमसेन पांडे ने शिक्षा में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। संयोजक तुलसीदास पिपलानी ने सम्मान का उद्देश्य आत्मविश्वास बढ़ाना और अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित करना बताया। विशिष्ट अतिथि सुरजीत सिंह अरोड़ा ने प्रेरक प्रसंग सुनाए। सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी पुष्करमल वर्मा ने कहा कि छात्राएं भविष्य में देश का नाम रोशन करेंगी। संवाद