फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जज ने ईवीएम वेयरहाउस में सुविधाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
फोटो 1वेयरहाउस का निरीक्षण करते नगराधीश डॉ. मंगल सेन।स्रोत:प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। नगराधीश डॉ. मंगलसेन ने बुधवार को स्थानीय ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा प्रबंधों और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान नगराधीश ने वेयरहाउस परिसर में बिजली, पानी और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की और सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली को बारीकी से जांचा व कंट्रोल रूम का अवलोकन किया। उन्होंने जिला के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे बिना किसी देरी के अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं व ऑनलाइन माध्यम से स्वयं भरकर प्रक्रिया पूरी करें। इस अवसर पर तहसीलदार सुरेंद्र सिंह व विभिन्न पार्टियों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें