महेंद्रगढ़। शहर में गर्म कपड़ों का कारोबार भी तेजी पकड़ चुका है। दुकानदारों के अनुसार, ओपन स्टॉल पर रखे रंग-बिरंगे स्वेटर और शॉल ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
हवा के कारण लोग स्वेटर, शॉल, जैकेट, टोपी और मफलर जैसे कपड़ों की खरीदारी के लिए दुकानों पर पहुंचने लगे हैं। इस बार ग्राहकों की भीड़ से कारोबार में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। कई व्यापारी अपनी दुकानों के अलावा ओपन में भी अस्थाई रूप से स्टॉल लगाकर गर्म कपड़े बेच रहे हैं।
शहर के गांधी मार्केंट, विश्वकर्मा चौक, किला रोड, आईटीआई रोड़, शॉपिंग कॉम्पलेक्स लगाई हुई है। कई ग्राहक कीमतों की तुलना करने और बेहतर विकल्प तलाशने के लिए इन अस्थाई दुकानों को प्राथमिकता दे रहे हैं। सर्दी के चलते बढ़ते कारोबार से व्यापारी भी उत्साहित हैं।
उन्हें उम्मीद है कि आगामी दो से तीन सप्ताह में ठंड और बढ़ने के साथ गर्म कपड़ों का कारोबार अच्छा चलेगा। महेंद्रगढ़ के बाजार में इस समय जहां एक ओर सर्दी का असर नजर आ रहा है वहीं दूसरी ओर व्यापारियों और ग्राहकों दोनों में खरीदारी को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।
बॉक्स
बढ़ती भीड़ को देखते हुए पहले से ही स्टॉक भरकर रख रहे हैं। जयपुर, लुधियाना और दिल्ली से नई वैरायटी के स्वेटर और जैकेट मंगवाई हैं। इस बार बिक्री दोगुनी होने की संभावना है।-रोहित, दुकानदार
बॉक्स
गर्म कपड़ों की काफी वैरायटी उपलब्ध है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लिए विकल्प मौजूद हैं। महिलाओं की ओर से शॉल, कार्डिगन, गर्म स्वेटर की मांग अधिक देखी जा रही है जबकि युवा वर्ग में जैकेट और हुडी की बिक्री तेजी से बढ़ रही है।-पंडित संतलाल, दुकानदार