फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: थाने में रात को भी धरने पर बैठे रहे अधिवक्ता, गिरफ्तारी की मांग

Sat, 12 Oct 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या-62-महेंद्रगढ़  शहर थाना परिसर में धरने के दौरान नारेबाजी करते अ​धिवक्ता--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बार एसोसिएशन के अधिवक्ता अंकित यादव को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में सात दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अधिवक्ता दूसरे दिन भी धरने पर बैठे। वहीं बार के 4 अधिवक्ताओं ने रात को शहर थाना परिसर में धरना जारी रखा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान राजीव यादव ने बताया कि अधिवक्ता अंकित यादव को एक सप्ताह पूर्व जान से मारने की धमकी दी गई थी। आरोपी हिस्ट्रीशीटर खातोद निवासी सतीश उर्फ फर्जी के खिलाफ सोमवार को मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन एक सप्ताह का समय बीतने के बावजूद भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि एक सप्ताह का समय बीतने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। बार एसोसिएशन के अधिवक्ता शुक्रवार से शहर थाना महेंद्रगढ़ में धरने पर बैठ हैं। शुक्रवार की रात को भी अधिवक्ता धरने पर बैठे रहे। शनिवार को धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जाती तब तक धरना दिन-रात जारी रहेगा। बार प्रधान ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के तीन बाद तक कोई भी कार्रवाई नहीं की है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने तक उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ शहर थाना व सीआईए की तीन टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

निरीक्षक सेट्ठी मलिक, शहर थाना प्रभारी महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें