फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: माधोगढ़ की घाटी में कार व पिकअप में टक्कर

Sat, 12 Oct 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- माधोगढ़ घाटी के पास हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी--स्रोत- संवाद
विज्ञापन
सतनाली। सतनाली-महेंद्रगढ़ मुख्य सड़क मार्ग पर माधोगढ़ की घाटी में संकेतक व स्पीड ब्रेकर के अभाव में आए दिन हादसे हो रहे हैं। शनिवार को घाटी में एक स्विफ्ट कार व पिकअप गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ निवासी मुकेश अपनी कार से सतनाली की ओर से महेंद्रगढ़ आ रहे थे। इस दौरान घाटी के तंग मोड़ पर सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। हादसे में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं पिकअप भी क्षतिग्रस्त हो गई। घाटी में संकेतक व स्पीड ब्रेकर के अभाव में पिछले तीन माह में पांच से अधिक वाहन घाटी में पड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें