नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रा मीना एवं दिव्या ने 12 से 18 नवंबर तक चौधरी रनवीर सिंह विश्वविद्यालय जींद में आयोजित किए गए राष्ट्रीय एकता शिविर भाग लिया। कॉलेज पहुंची छात्रा मीना व दिव्या का शनिवार को प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह व स्टाफ सदस्यों ने सम्मानित किया।
प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय एकता शिविर में महाविद्यालय से भागीदारी काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर में भाग लेने से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इस दौरान डाॅ. यशपाल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता शर्मा, डॉ. साधना यादव, डॉ. सुमन यादव ने भी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।