फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अभिविन्यास कार्यक्रम में गिनाईं महाविद्यालय की सुविधाएं

Tue, 06 Aug 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या: 62 राजकीय महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम में उप​स्थित महाविद्यालय स्टाफ---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य विभिन्न संकायों की प्रथम वर्ष की नवागंतुक छात्राओं को महाविद्यालय में छात्राओं के चहुंमुखी विकास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं व गतिविधियों से अवगत कराना था। महाविद्यालय के विभिन्न संसाधनों, कक्षाओं के संचालन के तरीके, विद्यार्थियों से अपेक्षाएं व महाविद्यालय के नियमों को सांझा करने के साथ-साथ छात्राओं की सहभागिता से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य महेंद्र सिंह ने विभिन्न संकायों की प्रथम वर्ष की छात्राओं का स्वागत करते हुए महाविद्यालय का संक्षिप्त परिचय दिया। समय सारणी इंचार्ज महेश सिंह ने समय सारणी संबंधी तथा नई शिक्षा नीति के अनुसार विषय चयन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां छात्राओं को प्रदान की। प्राध्यापिका कविता रानी ने छात्राओं को महिला अध्ययन एवं विकास प्रकोष्ठ, छात्रवृत्ति, महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों व सुविधाओं के सर्वोत्तम उपयोग की हिदायत दी। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ. शर्मिला यादव ने किया।

फोटो संख्या: 62 राजकीय महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय स्टाफ---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें