फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अनुपस्थित रहने वाली छात्राओं पर कॉलेज प्रशासन सख्त

Thu, 08 Feb 2024 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य संजय जोशी ने बताया कि अकसर कक्षाओं से अनुपस्थित रहने वाली छात्राओं के खिलाफ कॉलेज प्रशासन अब सख्त हो गया है। छात्राओं को चेतावनी देते हुए कहा कि 5 दिन तक लगातार अनुपस्थित रहने वाली छात्राओं के नाम महाविद्यालय से काट दिये जाएंगें। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को महाविद्यालय में नियमित रूप से भेजना सुनिश्चित करें। किसी छात्रा का एक बार नाम कट जाने उपरांत दोबारा दाखिला लेने के लिए उनके अभिभावकों से लिखित अंडरटैंकिंग लेने के साथ ही अतिरिक्त फीस का भी भुगतान करना पड़ेगा।
विज्ञापन

छात्राओं को कक्षाओं में उपस्थित रहने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही अनुपस्थित रहने वाली छात्राओं को बार-बार चेतावनी दी जाती रही है। इसके बावजूद भी छात्राएं अपनी कक्षाओं के प्रति लापरवाह है। बताया कि अनुपस्थित रहने वाली छात्राओं से किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी। महाविद्यालय में किसी प्रकार की अनुशासनहीनता सहन नहीं की जाएगी।
इसके अतिरिक्त उन्होंने महाविद्यालय के समस्त स्टाफ को आदेश दिए कि वे छात्राओं की कक्षाओं में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें व प्रत्येक प्राध्यापक को एक अभिभावक के रूप में अधिक जिम्मेदारी देते हुए मेंटर ग्रुप बनाकर प्रत्येक छात्रा की शैक्षणिक, करियर संबंधित व निजी समस्याओं का निवारण करने के लिए महाविद्यालय के समस्त छात्राओं को मेंटर ग्रुपस् में बांटकर विभिन्न प्राध्यापकों को प्रत्येक ग्रुप की जिम्मेवारी सौंप दी गई है ताकि शिक्षक व शिक्षार्थी के बीच बेहतर संबंध स्थापित किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें